HomeखेलIPL 2024: ‘धोनी की कप्तानी में खेलने का सपना...’ CSK ने पूरा...

IPL 2024: ‘धोनी की कप्तानी में खेलने का सपना…’ CSK ने पूरा किया इस बल्लेबाज का ड्रीम

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कई खिलाड़ियों को ऑक्शन में अपने साथ शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीद कर उसका सपना पूरा कर दिया है।

-

CSK: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की विजेता टीम है। आईपीएल 2024 के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कई खिलाड़ियों को ऑक्शन में अपने साथ शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीद कर उसका सपना पूरा कर दिया है।

डेरिल मिशेल का पूरा हुआ सपना

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिशेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में अपने साथ जोड़ लिया है। क्योंकि आज दुबई में हुए ऑक्शन में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खतरनाक खिलाड़ी डेरिल मिशेल को 14 करोड रुपए में खरीद लिया है। जबकि डेरिल मिशेल का बेस प्राइस एक करोड रुपए था। दिल्ली कैपिटल ने भी डेरिल मिशेल को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया।

डेरिल मिशेल ने शेयर किया पोस्ट

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। डेरिल मिशेल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “विश्व कप 2011 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को टीवी पर देखा था, तब से उनकी कप्तानी में खेलने का सपना रहा है। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का ख्वाब रहा है। अब इंतजार नहीं हो रहा है।” वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम के लिए डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ दो बार शतक लगाया है और सेमीफाइनल में भी उन्होंने शानदार पारी खेली थी।

Read More-IPL 2024: शाहरुख खान को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाई प्रीति जिंटा, गुजरात ने खेला दांव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts