Sunday, December 7, 2025
Homeखेलबुमराह है धोनी के फेवरेट गेंदबाज, जाने किसे बताया बेस्ट बल्लेबाज?

बुमराह है धोनी के फेवरेट गेंदबाज, जाने किसे बताया बेस्ट बल्लेबाज?

हाल ही में जब महेंद्र सिंह धोनी से उनके फेवरेट बॉलर के बारे में पूछा गया था उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और जब उनसे बल्लेबाज के बारे में पूछा गया था धोनी ने यह जवाब दिया है।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम में आईसीसी के सभी ट्रॉफी अपने नाम की है जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। आपको बता दे हाल ही में जब महेंद्र सिंह धोनी से उनके फेवरेट बॉलर के बारे में पूछा गया था उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और जब उनसे बल्लेबाज के बारे में पूछा गया था धोनी ने यह जवाब दिया है।

धोनी ने बताया फेवरेट गेंदबाज का नाम

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जब उनके फेवरेट गेंदबाज और फेवरेट बल्लेबाज को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने जवाब देते हुए कहा “बॉलर चुनना आसान है क्योंकि टीम में जसप्रीत बुमराह हैं. लेकिन फेवरेट बल्लेबाज चुनने में दिक्कत आती है क्योंकि हमारे पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसका मतलब ये नहीं कि अन्य बल्लेबाज अच्छे नहीं हैं। बैटिंग में से चुनना इसलिए कठिन है क्योंकि मैं जिसे भी देखता हूं वो मुझे बेस्ट नजर आता है। जब तक टीम इंडिया अच्छा कर रही है तब तक सब ठीक है। मैं कोई फेवरेट बल्लेबाज नहीं चुनना चाहता और उम्मीद करता हूं कि वे सब खूब सारे रन बनाते रहेंगे. दूसरी ओर मैंने अपना फेवरेट गेंदबाज चुन लिया है।”

आईपीएल खेल रहे है धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2020 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के कप्तानी भी छोड़ दी थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बनी थी और 5 बार धोनी ने चेन्नई को अपनी कप्तानी में फाइनल की ट्रॉफी जिताई है।

Read More-संन्यास तोड़ फिर से T20 में वापसी करेंगे रोहित शर्मा? वायरल हो रहा हिटमैन का वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts