Homeखेल‘जरा से रन क्या बना लिए, ज्यादा उछल रहा...’ बेयरस्टो ने गिल...

‘जरा से रन क्या बना लिए, ज्यादा उछल रहा…’ बेयरस्टो ने गिल के साथ की बहस तो सरफराज ने कर दी बोलती बंद

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ बहस करने लगते हैं। जिसके पास सरफराज खान ने जॉनी बेयरस्टो को करारा जवाब दिया है।

-

Sarfaraz Khan on Jonny Bairstow: भारत दौरा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। क्योंकि पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया लेकिन फिर भारत ने लगातार चार टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पटकनी दे दी है। आपको बता दे कि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ बहस करने लगते हैं। जिसके पास सरफराज खान ने जॉनी बेयरस्टो को करारा जवाब दिया है।

जॉनी बेयरस्टो और गिल की हुई बहस

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जब जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब उनके पीछे बिल्डिंग के लिए शुभमन गिल खड़े होते हैं। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो पीछे खड़े शुभमन गिल से अकड़ में पूछते हैं कि “आपने जिमी (जेम्स एंडरसन) को थकने को लेकर क्या कहा था और इसके बाद आउट हो गए थे?” इसके बाद गिल जवाब देते हुए कहते हैं कि “तो क्या, यह (आउट) शतक के बाद हुआ, आपने यहां कितने शतक लगाए हैं?”

सरफराज खान ने दिया करारा जवाब

इसके बाद फील्डिंग कर रहे सरफराज खान इंग्लिश टीम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जवाब देते हुए कहते हैं कि “थोड़े से रन क्या बना लिए, ज्यादा उछल रहा है।” आपको बता दे कि जॉनी बेयरस्टो ने धर्मशाला टेस्ट में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 100 वा टेस्ट मैच खेला है। लेकिन इस मैच में जॉनी बेस्ट तो कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। भारत में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हरा दिया है।

Read More-‘पहले ही बता दिया था…’ जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 700 टेस्ट विकेट, तो सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में शेयर किया पोस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts