टीम इंडिया के यूएई दौरे के दौरान खेली गई सीरीज में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। दरअसल, यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन से अश्विन नाखुश नजर आए। टीम के चयन को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर हेड कोच पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर अपने बयान के जरिए अश्विन ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को लगातार मौका मिल रहा है जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
“जबसे गंभीर बने हैं हेड कोच…” – अश्विन का बड़ा आरोप
अश्विन ने इंटरव्यू में कहा, “जबसे गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, टीम चयन में पारदर्शिता नहीं दिख रही। कुछ खिलाड़ियों को बार-बार चांस दिया जा रहा है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल रहा। यह टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को कमजोर कर सकता है।” अश्विन के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। कई पूर्व क्रिकेटर भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं और मान रहे हैं कि टीम चयन को लेकर गंभीर बातचीत की जरूरत है।
बीसीसीआई ले सकता है बड़ा फैसला
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई इस मामले पर जल्द ही बैठक कर सकता है। अगर विवाद बढ़ता है तो टीम इंडिया के चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गौतम गंभीर ने हालांकि इस मुद्दे पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर बढ़ते सवाल निश्चित ही आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।
Read More-सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक और सारा ने मध्य प्रदेश की विशिष्ट कला को सीखा
