Monday, February 2, 2026
Homeखेलविराट कोहली के बाद कपिल देव ने किया BCCI के नियम का...

विराट कोहली के बाद कपिल देव ने किया BCCI के नियम का विरोध, फैमिली रूल को लेकर विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इस नियम को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का विरोध किया है इससे पहले विराट कोहली ने भी नए नियम लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

-

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद सख्ती दिखाई थी जहां पर बीसीसीआई ने नया नियम जारी किया था। बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार अगर कोई भी खिलाड़ी 45 दिनों से अधिक चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट का हिस्सा है तो वह सिर्फ 14 दिन ही अपने फैमिली को अपने साथ रख सकता है इसके अलावा आईपीएल 2025 में ही भी बीसीसीआई ने फैमिली रूल बनाया है जिसके तहत खिलाड़ियों के फैमिली वालों को टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत नहीं है। अगर खिलाड़ियों के परिवार वाले मैच देखना चाहते हैं तो हॉस्पिटेलिटी बॉक्स में बैठ कर देख सकते हैं। अभी इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इस नियम को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का विरोध किया है इससे पहले विराट कोहली ने भी नए नियम लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

नए नियम पर क्या बोले कपिल देव?

हाल ही में कपिल देव ने भी बीसीसीआई के फैमिली रूल पर अपना रिएक्शन दिया है जहां पर कपिल देव ने कहा “यह नियम बनाना बोर्ड का फैसला है। जहां तक मेरी राय है, खिलाड़ियों को परिवार के साथ की जरूरत होती है, लेकिन आपको टीम का साथ भी चाहिए होता है। हम अपने समय में कहा करते थे पहले हाफ में मुझे क्रिकेट खेलने दो, लेकिन दूसरे हाफ में परिवारों को भी यहां आकर आनंद लेना चाहिए। यहां एक मिश्रण दिखाई पड़ना चाहिए।”

विराट कोहली ने भी किया था विरोध

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के फैमिली रूल को लेकर नाराज की जाहिर की थी जिसमें विराट कोहली ने बताया था कि अगर कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में बुरे दौर से जूझ रहा है उसे दौरान उसे फैमिली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वह फैमिली के साथ दोबारा अच्छा महसूस करता है। लेकिन अब खिलाड़ियों को बुरे दौर को भी अकेला झेलना पड़ेगा और अकेले परेशान रहना पड़ेगा।

READ MORE-किंग कोहली तोड़ेंगे गब्बर का ये बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएंगे IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts