Sunday, February 1, 2026
Homeखेलरोहित के संन्यास के बाद कप्तानी पर फंसा पेंच, गिल-राहुल और बुमराह...

रोहित के संन्यास के बाद कप्तानी पर फंसा पेंच, गिल-राहुल और बुमराह के बाद ये दिग्गज बना नया दावेदार

टीम इंडिया के टेस्ट में कप्तान बनने की रेस में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी नाम सामने आया है।

-

Team India: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इंग्लैंड द्वारा से पहले नए कप्तान का चयन करना है। टीम इंडिया के टेस्ट में कप्तान बनने की रेस में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी नाम सामने आया है।

कप्तानी पर अश्विन की बड़ी सलाह

टीम इंडिया के पूर्व महान गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को टेस्ट में कप्तान को लेकर सलाह देते हुए रविंद्र जडेजा को दावेदार माना है रविचंद्रन अश्विन ने कहा “ये न भूलें कि जडेजा टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्हें बातचीत में शामिल होना चाहिए। यदि आप दो साल के लिए एक नए खिलाड़ी को ट्रेनिंग देने और फिर उसे कप्तान बनाने के लिए तैयार हैं, तो जडेजा भी दो साल तक ऐसा कर सकते हैं। चयनकर्ता उन्हें उप-कप्तान के रूप में भी खिला सकते हैं ऐसा लगेगा जैसे मैं एक वाइल्डकार्ड फेंक रहा हूं।”

अनुभवी खिलाड़ी है जडेजा

रविंद्र जडेजा साल 2012 से लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं रविंद्र जडेजा ने अपने क्रिकेट करियर में 80 टेस्ट मैच खेले हैं जिस कारण रविंद्र जडेजा के पास बहुत ही ज्यादा अनुभव है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद रवींद्र जडेजा कप्तानी के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कप्तान को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है

Read More-IPL छोड़ देश लौट रहे मिचेल स्टार्क को आया फैन पर गुस्सा, बोले ‘चले जाओ…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts