Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और इस बार यह 16 अगस्त 2025, शनिवार को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में खास महत्व रखता है। कहते हैं कि लड्डू गोपाल (श्रीकृष्ण) अपने भक्तों की झोली खुशियों और संपत्ति से भर देते हैं। लेकिन, ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर उनकी कृपा कुछ ज्यादा ही रहती है। इन जातकों को जीवन में किसी न किसी समय करोड़पति बनने का अवसर अवश्य मिलता है।
वृषभ राशि — मेहनत का मीठा फल
वृषभ राशि के जातकों पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। इनकी जिंदगी में आर्थिक तंगी शायद ही कभी आती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, सफलता इनके कदम चूमती है। खासकर 40 की उम्र के बाद इनकी जिंदगी ऐशो-आराम से भर जाती है।
धनु राशि — गुरु की कृपा, विष्णु का आशीर्वाद
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और भगवान विष्णु इनके रक्षक माने जाते हैं। चूंकि श्रीकृष्ण, विष्णु के ही अवतार हैं, इसलिए धनु राशि वालों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। ये लोग भौतिक सुख, मान-सम्मान और समृद्धि से भरपूर जीवन जीते हैं। समाज में इनकी पहचान और इज्जत अलग ही होती है।
मीन राशि — पैदाइशी भाग्यशाली
मीन राशि के लोग जन्म से ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन पर लड्डू गोपाल की अनंत कृपा रहती है। इन्हें सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और कई बार धन-दौलत विरासत में ही मिल जाती है। दांपत्य जीवन भी इनके लिए खुशियों से भरा होता है, जिससे जीवन हर तरफ से संपूर्ण महसूस होता है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन राशियों के जातकों को जन्माष्टमी पर विशेष पूजा और व्रत करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा जीवनभर बनी रहती है और भाग्य की हर बंद तिजोरी खुल जाती है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more-क्या यूपी में 1992 का माहौल लौट रहा है?फतेहपुर मकबरा विवाद पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा बयान
