Kitchen Vastu Tips: कहते हैं कि घर में साफ सफाई रखना बहुत ही जरूरी होता है। गंदगी रहने से बीमारियां भी फैलती है और देवता भी नाराज रहते हैं। किचन में हमेशा बर्तन साफ सुथरे ही रखना चाहिए। हालांकि आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि किचन में कई सारे ऐसे बर्तन है जिन्हें धुलने के बाद हम उल्टा करके रख देते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है वास्तु दोष भी लगता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के किचन से जुड़े कुछ नियम के बारे में…
कढ़ाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। किचन में कढ़ाई का उपयोग सब्जी बनाने या किसी चीज को फ्राई करने में किया जाता है। ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता वास करती है। हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। तरक्की में भी बाधाएं आने लगते हैं।
तवा
तवा रोटी बनाने के काम आता है वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में तवे को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कढ़ाई और तवे को किचन में उल्टा रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच आए दिन मनमुटाव पैदा होता रहता है। अगर आपके घर में कढ़ाई या तवा उल्टा करके रखा जा रहा है तो ऐसा ना करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आपको बता दें किचन में पीतल ,तांबे, स्टील और कांच के बर्तनों को हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। किचन में कभी भी तवे और कढ़ाई को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का बसेरा होता है। गृह क्लेश उत्पन्न होते हैं कढ़ाई और तवे को इस्तेमाल के बाद उसे साफ करके रखें।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सर्दियों में 1 चम्मच शहद खाने से इन 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
