Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोइन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, दिवाली से पहले दो बार चाल...

इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, दिवाली से पहले दो बार चाल बदलेगें शनि

दिवाली से पहले शनि देव दो बार अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे उसके बाद 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे।

-

Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता हैं। शनि देव जनवरी की शुरुआत से ही अपनी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। शनि देव की कृपा जिस जातक पर होती है उसके भंडार भर जाते हैं। इस बार कुछ राशि के जातकों की दिवाली बहुत ही शानदार तरीके से होने वाली है। दिवाली से पहले शनि देव दो बार अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे उसके बाद 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे। पिता का सहयोग मिलता रहेगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान आपके परिवार का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके भाई बहन का साथ मिलेगा दिवाली आपकी बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि: शैक्षिक और बौद्धिक में सुखद परिणाम मिलेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-नजर दोष से बचने के ये अचूक उपाय, हर समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts