Tigrahi Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। इस महीने वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की मौजूदगी त्रिग्रही योग बना रही है। इस दौरान इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है जिसमें आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
धन कमाने के नए-नए स्रोत मिलेंगे। गजब का आत्मविश्वास रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जाएंगी। आय में हुई बड़ी बढ़ोतरी आपके बैंक बैलेंस में इजाफा कराएंगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
सिंह राशि
हाल ही में मिला पैसा आपके निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है विशेष तौर पर रियल स्टेट जमीन जायदाद से जुड़ा काम करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।
कुंभ राशि
अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। वहां और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं बेरोजगारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपकी काफी सराहना होगी।
