Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रो5 साल बाद एक ही राशि में पहुंचे मंगल और बुध, बदलेगी...

5 साल बाद एक ही राशि में पहुंचे मंगल और बुध, बदलेगी इन लोगों की किस्मत

अगले 10 से 12 दिनों तक मकर राशि में मंगल और बुध की युति रहेगी। इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

-

Mangal Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रह और 27 नक्षत्र हैं। गोचर ग्रह राशि और नक्षत्र में अपना स्थान बदलते हैं। इसीलिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। 5 साल बाद मंगल और बुध मकर राशि में आ गए हैं जो कुछ राशि जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इन दोनों ग्रहों में मैत्री संबंध है। मंगल 5 फरवरी से 15 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे तो वही बुध 1 फरवरी से 20 फरवरी तक मकर राशि में रहेंगे। अगले 10 से 12 दिनों तक मकर राशि में मंगल और बुध की युति रहेगी। इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों की युति बहुत ही लाभदायक रहेगी। इस राशि के दसवें भाव में बुध और मंगल की युति बन रही है। इस अवधि में पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही नौकरी का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

धनु राशि

बुद्धि दाता और पराक्रम के स्वामी मंगल की युति से धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। आर्थिक मामले तेजी से बनेंगे कुछ सौदे जल्दी पूरे होंगे। पार्टनर से मीठी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलेगा आपका प्रमोशन हो सकता है। आप संपत्ति खरीदने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि

व्यापार में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी वैवाहिक और पारिवारिक स्तर पर खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। मकर राशि में यह युति बन रही है जो बहुत ही लाभदायक रहेगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक और पारिवारिक स्तर पर खुशी का माहौल रहेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गुरु की राशि छोड़कर जिगरी दोस्त शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे शुक्र, इन लोगों को होगा फायदा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts