Dashara 2024: नवरात्रि के बाद दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। दशहरे के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। कई लोग इस दिन विशेष उपाय भी करते हैं। इस साल दशहरे का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि दशहरे के दिन कुछ ऐसी गलतियां है जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों को करने से आपके घर में कंगाली छा सकती है।
पेड़ पौधे को नहीं काटना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरे के दिन गलती से भी पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दशहरे पर आप नए पेड़ पौधे जरूर लगा सकते हैं।
बड़े बुजुर्गों का अपमान
दशहरे पर गलती से भी बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप कभी भी सुखी नहीं रहेंगे। आपको कोई भी काम नहीं बनेगा।
बिना मुहूर्त के काम करना
दशहरे पर किसी भी काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन शुभ कार्य करने से पहले आपको शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखना चाहिए अगर आप व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो पहले मुहूर्त देखना तभी व्यापार शुरू करें। इससे आपको सफलता हासिल होगी।
घर में साफ सफाई न रखना
दशहरे के दिन घर में साफ सफाई जरूर रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में हमेशा कंगाली बनी रहेगी कभी भी आप खुश नहीं रहेंगे। घर में गंदगी रहने से आपके घर में लड़ाई झगड़ा भी होगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सावधान! कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे मंगल,फूंक-फूंककर कदम रखें ये राशि के लोग
