Mangal Ki Mhadsha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल की महादशा व्यक्ति पर 7 साल तक चलती है। अगर मंगल की महादशा शुभ स्थिति में है तो सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे और अगर अशुभ स्थिति में है तो आपको संकटों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह की महादशा और अंतर्दशा होती है इस दशाओं के परिणाम व्यक्ति पर शुभ और अशुभ दोनों ही पड़ते हैं। आइए आगे आर्टिकल में मंगल ग्रह की महादशा के बारे में जानते हैं।
मंगल ग्रह की अशुभ स्थिति
अगर व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में है तो जीवन भर उसे कष्टो का सामना करना पड़ेगा। अगर इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो अशुभ परिणाम से बचा जा सकता है। कुंडली में मंगल की अशुभ स्थिति हो या नीच के स्थान में हो तो उसे जीवन में काफी तनाव झेलना पड़ता है। कमजोर मंगल के कारण व्यक्ति को किसी दुर्घटना का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति को मंगल की महादशा का अशुभ परिणाम मिलता है।
मंगल ग्रह का मजबूत होना
अगर कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत है तो सकारात्मक परिणाम देगी। व्यक्ति को खूब मान सम्मान प्राप्त होगा ,पद प्रतिष्ठा मिलेगी। मंगल मजबूत होने पर महादशा का भी शुभ परिणाम मिलता है। अचानक आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अगर जातक की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में है तो उसका स्वभाव साहसी और पराक्रमी होगा।
जाने मंगल को मजबूत करने के उपाय
-मंगलवार के दिन मंदिर में पान का बीड़ा हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
-मंगलवार के दिन मंदिर में बूंदी का भोग लगाना चाहिए। हनुमान जी कृपा आप पर बनी रहेगी।
-कुंडली में मंगल को मजबूत करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। अगर कोई भी रत्न धारण करें तो उससे पहले ज्योतिष की सलाह जरूर ले लें।
-मंगलवार के दिन स्नान कर लाल कपड़ा पहनना चाहिए इसके बाद ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जाप कम से कम 3, 5 या 7 माला करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-शुक्र करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता
