Homeएस्ट्रोघर में कनखजूरा निकलना होता है शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये...

घर में कनखजूरा निकलना होता है शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

बारिश के मौसम में ज्यादातर कनखजूरा घर में निकल आते हैं। आमतौर पर कनखजूरा देखकर लोग डर जाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में कनखजूरा को अहम माना गया है।

-

Kankhajura In Home: बारिश के मौसम में अनेक अनेक तरह के कीड़े मकोड़े निकला करते हैं। बारिश के मौसम में ज्यादातर कनखजूरा घर में निकल आते हैं। आमतौर पर कनखजूरा देखकर लोग डर जाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में कनखजूरा को अहम माना गया है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि घर में कनखजूरा निकालने के शुभ या अशुभ संकेत मिलते हैं?

कनखजूरा निकलना होता है अशुभ

कनखजूरा राहु का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए कनखजूरा का निकलना अशुभ माना जाता है। कनखजूरा को मारने से कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर हो जाती है। कनखजूरा के निकलने के अलग-अलग मतलब होते हैं अलग-अलग संकेत भी मिलते हैं।

कनखजूरा निकलने से मिलते हैं ये संकेत

-वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार शौचालय या सीढियों की दहलीज पर कनखजूरा रेंगता हुआ दिखाई दे तो मान लें कि आपकी कुंडली में राहु कमजोर है।

-यदि किचन में कनखजूरा निकले तो सेहत खराब होने के संकेत मिलते हैं।

-अगर घर में फर्श पर कनखजूरा देखा हुआ दिखे तो वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष लगता है इसलिए घर में साफ सफाई जरूर रखें।

-यदि घर के पूजा रूम में कनखजूरा रेंगता हुआ दिखाई दे तो यह सौभाग्य का संकेत देता है। धन का आगमन हो सकता है।

-यदि कनखजूरा घर से बाहर जाता हुआ दिखे तो यह इशारा है कि आपके घर से परेशानियां हमेशा के लिए जाने वाली है।

-अगर घर में मृत कनखजूरा मिले तो इसका मतलब आपके घर में आने वाली कोई बड़ी विपत्ति टल गई है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-घर में पक्षियों का घोंसला बनाना माना जाता है शुभ या अशुभ? क्या होते हैं इसके संकेत?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts