Monday, February 2, 2026
Homeएस्ट्रोबेहद खतरनाक होता है गुरु चांडाल दोष, जाने इससे बचने के उपाय

बेहद खतरनाक होता है गुरु चांडाल दोष, जाने इससे बचने के उपाय

गुरु चांडाल दोष बनता है जब किसी भाव में देवगुरु बृहस्पति के साथ मायावी ग्रह राहु या केतु होता है तो गुरु चांडाल दोष बनता है। कई बार तो गुरु चांडाल दोष का कारण ग्रहण का राशि परिवर्तन भी होता है।

-

Guru Chandal Yog: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली से उसके जीवन में आने वाले गुण और देशों के बारे में पता चलता है। यदि व्यक्ति की कुंडली में किसी प्रकार का दोष होता है तो उसे जीवन भर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।कुंडली में गुरु चांडाल दोष भी बहुत अशुभ माना जाता है। अशुभ ग्रहों की युति से कुंडली में गुरु चांडाल दोष बन जाता है जिस व्यक्ति के जीवन में बनते काम बिगड़ने लगते हैं।

कैसे बनता है गुरु चांडाल दोष

गुरु चांडाल दोष बनता है जब किसी भाव में देवगुरु बृहस्पति के साथ मायावी ग्रह राहु या केतु होता है तो गुरु चांडाल दोष बनता है। कई बार तो गुरु चांडाल दोष का कारण ग्रहण का राशि परिवर्तन भी होता है। गुरु चांडाल दोष बहुत ही अशुभ दोष माना जाता है जिस भी कुंडली में लगता है उसका जीना मुश्किल कर देता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल के दोष से बचने के उपाय भी बताए गए हैं।

गुरु चांडाल दोष से बचने के उपाय

गुरुवार के दिन गुरु चांडाल दोष से बचने के लिए पीले रंग की चीजों का दान करें। हल्दी, दाल,चना ,बेसन ,पीले वस्त्र चूड़ियां का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगा सकते हैं ऐसा करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और चालीसा का पाठ करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गुपचुप तरीके से कर ले ये उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts