Home एस्ट्रो बहुत जल्द होने जा रहा भाग्योदय, राहु के गोचर से खूब पैसा...

बहुत जल्द होने जा रहा भाग्योदय, राहु के गोचर से खूब पैसा कमाएंगे ये राशि के लोग

30 अक्टूबर 2023 को राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। राहु का मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान इन लोगों को ऊंचा पद, पैसा, प्रतिष्ठा मिलेगी।

0
rahu gochar 2023

Rahu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राहु और केतु को माया विग्रह माना जाता है राहु के जब भी उल्टी चाल चलते हैं तो हर किसी के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। 18 महीने में राहु और खेत अपनी चाल बदल देते हैं यह दोनों बड़े ग्रह एक ही दिन राशि परिवर्तन करते हैं। राहु ग्रह गोचर करके राशि बदलने जा रहे हैं। 30 अक्टूबर 2023 को राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। राहु का मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान इन लोगों को ऊंचा पद, पैसा, प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को राहु का गोचर करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। कामकाज बहुत ही अच्छा चलेगा। नए मौके मिलेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी आपकी नौकरी की तलाश भी पूरी हो जाएगी।

मकर राशि

मायावी ग्रह राहु के गोचर करने से इस राशि के जातक को ऊंचा मुकाम प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। जीवन में सकारात्मकता रहेंगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर हर मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि

जीवन में अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आपके करियर में शुभ फल प्राप्त होंगे।निवेश के लिए यह समय बहुत अच्छा है। 30 अक्टूबर से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी खूब सारा पैसा भी कमाएंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कब लगता है पितृ दोष? कैसे मिलती है मुक्ति? जाने उपाय

Exit mobile version