Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रो7 अगस्त से शुक्र देव इन राशि वालों की बढ़ाएंगे मुश्किलें, आर्थिक...

7 अगस्त से शुक्र देव इन राशि वालों की बढ़ाएंगे मुश्किलें, आर्थिक संकट का भी करना पड़ेगा सामना

इस राशि में वह 4 सितंबर तक विराजमान रहेंगे जिस का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर बहुत ही बुरा पड़ने वाला है। शुक्र के वक्री होने से इन राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाएगी।

-

Shukr Vakri: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त का महीना बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस शुक्र देव वक्री अवस्था में चल रहे हैं और 7 अगस्त से वह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे इस राशि में वह 4 सितंबर तक विराजमान रहेंगे जिस का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर बहुत ही बुरा पड़ने वाला है। शुक्र के वक्री होने से इन राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाएगी।

इन राशि वालों की डगमगा जाएगी आर्थिक स्थिति

कर्क राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव आएंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव भी आएंगे। बिजनेस में भी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। बिजनेस पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। विवाह में देरी हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही बुरा है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं लेकिन आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। इस दौरान आप अनैतिक गतिविधियों में शामिल ना हो नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।

कन्या राशि: शुक्र गोचर के दौरान आपको सोच समझ कर फैसला लेना होगा। क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो जाएंगे। बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे और बचत नहीं कर पाएंगे। छात्रों को शैक्षणिक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-बन गया ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’, इन राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts