Sunday, February 1, 2026
Homeएस्ट्रोतुलसी विवाह की शाम को जरूर कर लें ये उपाय, किस्मत चमकते...

तुलसी विवाह की शाम को जरूर कर लें ये उपाय, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर

तुलसी विवाह की शाम को ही अगर व्यक्त तुलसी से जुड़े कुछ कामों को कर ले तो इसका फल बहुत अच्छा मिलता है और आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भारी रहेगी। तुलसी और शालिग्राम का विवाह करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

-

Tulsi Vivah: सभी एकादशियों में से कार्तिक मास की देवउठानी एकादशी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। देव उठानी एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा से उठकर पूरी सृष्टि का भार संभालते हैं। इस दिन अगर कोई व्यक्ति तुलसी विवाह करता है तो वह कन्यादान के बराबर माना जाता है। तुलसी विवाह की शाम को ही अगर व्यक्त तुलसी से जुड़े कुछ कामों को कर ले तो इसका फल बहुत अच्छा मिलता है और आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भारी रहेगी। तुलसी और शालिग्राम का विवाह करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

तुलसी विवाह की शाम को कर लें ये उपाय

देव उठानी की शाम को एक लोटे में जल के साथ कच्चे दूध को मिलाकर तुलसी के पौधे पर चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी पर भोग के साथ सिंदूर,रोली, कुमकुम, अक्षत ,चुनरी ,सोलह सिंगार जरुर चढ़ाएं। उसके बाद तुलसी पौधे में घी का दीपक जलाएं और विधि पूर्वक आरती करते हुए तुलसी के नाम का जाप करें। इन कामों को करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी नामाष्टक का करें पाठ

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं आशा करने से माता तुलसी प्रसन्न होती हैं और फिर तुलसी नामाष्टक का पाठ भी जरूर करें। इनके पाठ करने से पूरे घर में सुख शांति के साथ सुख और समृद्धि आती है। देव उठानी एकादशी के दिन शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह विधि पूर्वक करना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो साधारण तरीके से तुलसी माता और शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए।

(Disclaimer; यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पूजा घर में सोना रखना होता है शुभ या अशुभ? जाने सही बातें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts