Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोनाग पंचमी के दिन जरूर कर लें ये उपाय, कालसर्प दोष से...

नाग पंचमी के दिन जरूर कर लें ये उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगा छुटकारा

नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष और राहु-केतु से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में नाग पंचमी के दिन के कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

-

Nag Panchami Ke Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही खास माना जाता है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। सावन के महीने में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से नाग पंचमी का त्यौहार भी विशेष माना जाता है। नाग पंचमी हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष और राहु-केतु से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में नाग पंचमी के दिन के कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

नाग पंचमी पर करें ये अचूक उपाय

-नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करके के इस जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

-नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष काम करने के लिए नांग देवता की पूजा करनी चाहिए। नाग देवता की फोटो या मूर्ति को स्नान कराकर फूल चढ़ाए और दीपक प्रज्वलित करें।

-नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष कम करने के लिए सांपों या नागो से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप गरीबों को भोजन या वस्त्र विधान कर सकते हैं।

-नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा रुद्राभिषेक भी करवाना शुभ माना जाता है। रुद्राभिषेक करवाने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। यह विशेष रूप से श्रावण मास में किया जाता है।

Read More-सपने में सांप देखना होता है शुभ या अशुभ? जाने मिलते हैं कैसे संकेत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts