Sunday, February 1, 2026
Homeएस्ट्रोभूलकर भी घर में ना लगाएं ये 2 पौधे,शरीर में लग जाता...

भूलकर भी घर में ना लगाएं ये 2 पौधे,शरीर में लग जाता है रोग, कर देते हैं कंगाल

वास्तु शास्त्र में ऐसे पेड़ पौधे के बारे में बताया गया है जिनको कभी भी घर में नहीं लगना चाहिए घर के अंदर लगाने से आपके शरीर में रोग उत्पन्न हो जाएगा और हमेशा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

-

Plant Vastu Tips: पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं वही घर में सजा सज्जा लिए भी पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिनको धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्व पूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसे पेड़ पौधे के बारे में बताया गया है जिनको कभी भी घर में नहीं लगना चाहिए घर के अंदर लगाने से आपके शरीर में रोग उत्पन्न हो जाएगा और हमेशा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप इन पौधों को घर के बाहर लगा सकते हैं लेकिन घर के अंदर लगाना सही नहीं माना जाता है।

शमी का पौधा

धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इस घर के भीतर कभी नहीं लगना चाहिए। मान्यता है कि शमी के पेड़ में शनि देव वास करते हैं और जब इस पेड़ को घर के भीतर लगते हैं घर में पेड़ के साथ शनि देव भी रहने लगते हैं। किसी के घर में शनि देव का रुक जाना अच्छा नहीं माना जाता है। शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की महिलाएं गंभीर रोगों का शिकार होने लगते हैं। घर के लोग कर्ज में डूबने लगते हैं।

केले का पेड़

ज्यादातर लोग घर की छत या बालकनी में केले के पेड़ को लगाना शुभ मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है केले के पेड़ को कभी भी घर में नहीं लगना चाहिए। घर में केले के पेड़ को लगाने से घर में दरिद्रता वास करने लगती है नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धीरे-धीरे धन का नाश होने लगता है। केले के पेड़ को हमेशा घर के बाहर स्थान देना चाहिए और वहीं पर पूजा पाठ करना चाहिए। इतना ही नहीं इमली का पेड़ घर से दूर रखना अच्छा होता है। कांटेदार पौधा वह पेड़ जिसमें दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकल उसे कभी भी घर में नहीं लगना चाहिए। घर में ऐसे पेड़ पौधे ना लगाएं जो सांप, मधुमक्खी, उल्लू को आकर्षित करते हो।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना नहीं मिलेगा फल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts