Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोभूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट, तरक्की के बजाए...

भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट, तरक्की के बजाए छा जाएगी कंगाली

मनी प्लांट के पौधे को लगाने के भी कई सारे नियम बताए गए हैं। अगर नियम के अनुसार ही मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है तो कभी भी गरीबी आपके घर में दस्तक नहीं देगी।

-

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की तरह मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है। जिस तरह तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है वैसे ही मनी प्लांट को भी मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। कहते हैं कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा चल जाता है उन घरों में कभी भी गरीबी नहीं रहती और तरक्की के द्वार खुल जाते हैं। हालांकि मनी प्लांट के पौधे को लगाने के भी कई सारे नियम बताए गए हैं। अगर नियम के अनुसार ही मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है तो कभी भी गरीबी आपके घर में दस्तक नहीं देगी।

इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी मनी प्लांट नहीं लगना चाहिए। क्योंकि उत्तर और पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु बृहस्पति करते हैं। वह शुक्र के विरोधी माने जाते हैं। लिहाजा इस दिशा में मनी प्लांट कभी नहीं लगना चाहिए। पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट लगाना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप ऐसा करते भी हैं तो आपका परेशानियों कभी भी पीछा नहीं छोड़ेंगी। मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व यानी ईशान कोण मानी जाती है। इस दिशा में स्वामी भगवान गणेश माने जाते हैं। मनी प्लांट लगाने की यह बहुत ही शुभ दिशा मानी गई है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। मनी प्लांट बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है अगर इसे लकड़ी या किसी रस्सी का सहारा नहीं दिया जाएगा तो यह पौधा नीचे जमीन की तरफ झुक सकता है। और उसका जमीन को छूना अशुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह कभी भी सूखना नहीं चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-ऐश्वर्या से अनबन की खबरों के बीच बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे अभिषेक बच्चन, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts