Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोदिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, गरीबी में कटेगी...

दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, गरीबी में कटेगी जिंदगी

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान लोगे और स्टील के बर्तन नहीं रखना चाहिए ना ही कांच या प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए। तांबा ,पीतल, चांदी के बर्तन ही इस्तेमाल करें।

-

Diwali 2024: दिवाली दीपोत्सव का त्योहार माना जाता है। दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन कुछ ऐसे काम है जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपके घर से रूठ कर चली जाएगी। लिए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि दिवाली के दिन कौन-कौन से ऐसे काम है जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

तामसिक चीजों का भजन

दिवाली के दिन तामसिक चीजों का भोजन करना वर्जित माना जाता है। दिवाली के दिन मांस और मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

महिलाओं का अपमान

दिवाली के दिन कभी भी महिलाओं को गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए उनका अपमान नहीं करना चाहिए। महिलाओं का अपमान करना महा पाप माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह गलती आपको सड़क पर ला सकती है।

पूजा के बर्तन

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान लोगे और स्टील के बर्तन नहीं रखना चाहिए ना ही कांच या प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए। तांबा ,पीतल, चांदी के बर्तन ही इस्तेमाल करें।

पूजा स्थल पर गंदगी

दिवाली के दिन पूजा स्थल पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। दिवाली के लिए पूरे घर की साफ सफाई पहले से ही कर लें। पूजा स्थल के पास जूते ,चप्पल, कूड़ेदान जैसी चीजे नहीं रखनी चाहिए।

काले कपड़े

दिवाली के दिन काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। काले नीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

उधार लेन-देन

दिवाली के दिन किसी से उधार में पैसे नहीं लेने चाहिए। इस दिन ना ही किसी को पैसे उधार में दे। ऐसा करने से पूरा साल कर्ज में डूबे रहेंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली पर कैसे जलाएं दिया? जाने दीपक जलाने के सही नियम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts