Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान भोलेनाथ बहुत ही दयालु माने जाते हैं। कहते हैं कि भगवान भोलेनाथ को अगर लोटा भर जल भी चढ़ा दिया जाए तो भोले बाबा प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है सोमवार के दिन भगवान शंकर और शिव परिवार की पूजा की जाती है। अगर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर इस हरी दाल को जरूर चढ़ा दें।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये हरी दाल
शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मूंग दाल चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं। सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें उसके बाद मूंग दाल चढ़ाएं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए 108 मूंग दाल के दाने लें। 108 दाल के दाने को चढ़ाते हुए अपनी मनोकामना बाबा को बताएं , भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामना को पूरी करेंगे कहा जाता है कि भगवान शिव को पाने के लिए मां पार्वती ने 108 जन्म लिए थे। 108वें जन्म पर माता पार्वती और शिवजी मिले थे।
नहीं चलनी चाहिए टूटी हुई दाल
मूंग की दाल शिवलिंग पर चढ़ते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दाल के टुकड़े नहीं होने चाहिए दाल पुरी समर्पित करनी चाहिए। टूटी हुई दाल चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है। शिवलिंग पर मूंग दाल चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं तो अपने आप काम भी बनने लगते हैं।
Read More-अक्टूबर में चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी
