Holi 2025: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर व्यक्ति होली को अपने तरीके से मानता है कुछ लोग मिठाई और पकवानों का आनंद लेते हैं तो कुछ लोग नए कपड़े पहनना ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार होली पर कुछ ऐसी चीजें जिनको खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
होली पर खरीदे ये पांच चीजें
चांदी का सिक्का: होली पर चांदी का सिक्का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का खरीदने के बाद इसकी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी के सामने सिक्का रखकर उसे पर लाल सिंदूर लगाए फिर उसे पर्स में रख लें। यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती और धन आगमन बना रहता है।
बांस का पौधा
होली के दिन बांस का पौधा खरीदने से सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसको कलवा बांध का स्थापित करने से पौधा हरा भरा रहता है और शुभ फल देता है। माता लक्ष्मी भी बहुत प्रसन्न होती हैं।
बंदनवार: होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। इसे शुभ का प्रतीक माना जाता है।
धातु से बना कछुआ: वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु का कछुआ बहुत ही शुभ होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसे घर में रखने से सौभाग्य बढ़ता है। होली के दिन इसे खरीदने से धीरे-धीरे उन्नति होती है। इसको उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए।
केसर: केसर को माता लक्ष्मी का प्रिया माना जाता है। होली के दिन केसर खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। होली के दिन केसर को खीर में मिलाकर भोग लगाया जाए तो बहुत ही अच्छा होता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-होली के बाद 15 मार्च से इन राशि वालों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, धन दौलत का लगेगा अंबार