Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोमहाशिवरात्रि पर बनने जा रहा दुर्लभ संयोग, इन उपायों को करने से...

महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा दुर्लभ संयोग, इन उपायों को करने से बरसेगी महादेव की कृपा

शनि पहले से ही अपनी मूल त्रिकोण राशि में है ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में हैं। इसके अलावा 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन कुंभ में सूर्य शनि के अलावा शुक्र और चंद्रमा भी विराजमान रहे।

-

Pradosh Vrat 2024: फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शादी हुई थी। इसीलिए इस तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास रहने वाली है क्योंकि महाशिवरात्रि के ही दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि व्रत रखना प्रदोष व्रत का भी लाभ देगा। वही महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ ही संयोग बन रहा है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सिद्ध योग और चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। दरअसल शनि पहले से ही अपनी मूल त्रिकोण राशि में है ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में हैं। इसके अलावा 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन कुंभ में सूर्य शनि के अलावा शुक्र और चंद्रमा भी विराजमान रहे।

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

-शत्रुओं से निजात पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करना चाहिए। रुद्राभिषेक करने के लिए शिवयोग या सिद्ध योग के समय को चुने। यदि शत्रु परेशान कर रहे हो या जीवन में कष्ट हो तो महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

-अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो महाशिवरात्रि के भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। उन्हें खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों को करने से आपके सभी दुख दूर होंगे और महादेव की विशेष कृपा बरसेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-होने जा रहा महापरिवर्तन, इन 3 राशि वालों के घर दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts