सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की नाराजगी को चरम पर पहुंचा दिया है। इस वीडियो में एक युवती अपनी विधवा मां से बेहद चौंकाने वाली बात कहती नजर आती है। लड़की मजाकिया लहजे में अपनी मां से कहती है— “मम्मी कोई अमीर बूढ़ा पकड़ लो… मुझे एक शुगर डैडी चाहिए।”
वीडियो पोस्ट होते ही लोगों में रोष फैल गया। इंटरनेट यूज़र्स ने बेटी की इस बात को “असम्मानजनक”, “संवेदनहीन” और “निम्न स्तर का मजाक” बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की। वीडियो को @Nikkiiee_d नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया था और कुछ ही घंटों में इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए।
‘विधवा होने का फायदा उठाओ’—बेटी की बात से हैरान हुई मां
वायरल वीडियो में बेटी मां से कहती है कि उन्हें अपने विधवा होने का फायदा उठाना चाहिए और किसी अमीर उम्रदराज आदमी से रिश्ता बनाकर उसे “अमीर बाप” दिला देना चाहिए।
लड़की हंसते हुए बोलती है—
“मां, प्लीज किसी अमीर बुड्ढे को पकड़ लीजिए… अपने विधवा होने का कुछ तो फायदा उठाइए… मेरी जिंदगी भली कर दीजिए।”
पहले तो मां उसके हाथ को झटक देती हैं और बात को अनसुना करती हैं। लेकिन बेटी दोबारा उन्हें चिढ़ाती है और कहती है कि इस उम्र में यदि कोई अमीर गंजा मिल जाए तो इसमें क्या दिक्कत है। वीडियो के अंत में दोनों हंसते दिखते हैं, जिससे साफ लगता है कि बातचीत मजाक में की गई थी, लेकिन इंटरनेट पर दर्शकों ने इसे बिल्कुल हल्के में नहीं लिया।
लोगों की तीखी प्रतिक्रिया—“ये मजाक नहीं, बदतमीजी है”
वीडियो वायरल होने के बाद X और इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बौछार शुरू हो गई। ज्यादातर लोगों ने बेटी की भाषा और व्यवहार को “अमर्यादित” बताया।
एक यूज़र ने लिखा,“भले ही मां-बेटी मजाक कर रहे हों, लेकिन मजाक की भी एक लिमिट होती है।”
दूसरे यूज़र ने टिप्पणी की, “आजकल के बच्चे ये भी नहीं सोचते कि माता-पिता से कैसे बात करनी चाहिए।”
कुछ यूज़र्स का कहना था कि वीडियो भले ही मनोरंजन के लिए बनाया गया हो, लेकिन “विधवा” शब्द का इस तरह प्रयोग करने से कई महिलाओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
हालांकि कुछ लोग इसे हल्का-फुल्का कंटेंट बताते हुए फनी भी कह रहे हैं, लेकिन बहुमत इसे गलत और अनादरपूर्ण मान रहा है।
मजाक या बहाना? वीडियो पर उठ रहे सवाल और सोशल मीडिया की बहस
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी है—क्या कंटेंट बनाने के नाम पर परिवारिक रिश्तों और संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर मजाक करना सही है?
कई यूज़र्स ने कहा कि “कॉन्टेंट संस्कृति” के दौर में कई लोग व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए ऐसे विवादित वीडियो बना लेते हैं, जिससे समाज में गलत मैसेज जाता है।
कई अन्य लोगों ने ये भी कहा कि चाहे वीडियो मजाक में ही क्यों न बनाया गया हो, यह माता-पिता के सम्मान पर सवाल उठाता है और युवाओं के लिए गलत उदाहरण सेट करता है।
इसी वजह से वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और बहस थमने का नाम नहीं ले रही।
Read More-शादीशुदा प्रेमी की पत्नी अचानक घर लौटी, गर्लफ्रेंड ने 10वीं मंजिल से लटककर बचाई जान, फिर…
