Saturday, January 17, 2026
Homeराजनीतिसदन में योगी के मंत्री ने दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव ने...

सदन में योगी के मंत्री ने दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव ने भी दिया करारा जवाब

आवारा पशुओं के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी है। जिस पर योगी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बहुत ही विवादित बयान दे डाला। उनके बयान पर अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

-

UP Politics News: कल सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है आज विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन है। अखिलेश यादव ने कल मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आवारा पशुओं के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी है। जिस पर योगी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बहुत ही विवादित बयान दे डाला। उनके बयान पर अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कैबिनेट मंत्री ने दिया था विवादित बयान

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को विधानसभा मंडल के मानसून सत्र में अखिलेश यादव के आवारा पशुओं के मुद्दे उठाने पर बहुत ही विवादित बयान दे डाला। लक्ष्मीनारायण ने कहा कि, “अखिलेश यादव अपनी असलियत से भटक रहे हैं। उनका काम ही जानवर पालना था। वह अपने पैतृक धंधे को ही भूल रहे हैं। गाय और भैंस पालन तो उनके पूर्वजों का मुख्य काम था क्योंकि वह मंत्री के घर में पैदा हुए मुख्यमंत्री के घर में पले-बढ़े हुए आसमान से टपके हैं। इसीलिए उन्हें बराबर वही बात याद आती है। उनको तो यह सोचना चाहिए कि उनके पूर्वजों का यह धंधा है। जिस नंद बाबा के वह वंशज बनते हैं, उनकी तो 9-9 गाय थी।”

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

कैबिनेट मंत्री के इस बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया हैं। हालांकि अखिलेश यादव ने इस ट्वीट में किसी मंत्री का नाम नहीं लिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा,”उन्हें शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्री जी को सन्मति दे भगवान! अहंकार सहमति भंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं।”

Read More-‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का’ कहने वाली मिथिलेश भाटी की मां ने सीमा हैदर को सुनाई खरी-खोटी, कहा-‘हम तो जूते मार कर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts