Saturday, July 27, 2024

पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार तो भड़की जनता,कहा- ‘बहुत डरपोक निकले आप..’

Asansol News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) को भाजपा(BJP) ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन आज रविवार को पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस फैसले का कारण नहीं बताया लेकिन उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। जैसे ही पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे और उनकी आलोचना करने लगे।

सोशल मीडिया पर हो रही पवन सिंह की आलोचना

आपको बता दे इस समय आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं बॉलीवुड के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने पवन सिंह को उतारा है। लेकिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें डरपोक कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि आप तो बहुत डरपोक निकले लड़ने से पहले ही हथियार डाल दिया।

अभी तक बीजेपी ने नहीं दिया कोई जवाब

पवन सिंह के इस फैसले पर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई भी आधिकारिक प्रक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दे भाजपा द्वारा पवन सिंह को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह के कई गाने संभव है और उनमें पश्चिम बंगाल की महिलाओं सहित सभी महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है।

Read More-BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जाने यूपी में किसे और कहां मिला टिकट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles