Sunday, November 9, 2025

छठ पर दर्ज केस होंगे खत्म! CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब यमुना घाटों पर होगी भव्य पूजा

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसा फैसला लिया है जिसने लाखों श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उन्होंने घोषणा की कि साल 2021 में यमुना घाट पर छठ पूजा करने वालों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे। उस समय पिछली सरकार ने नदी में पूजा पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके चलते सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब इन मामलों को खत्म करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सीएम ने साफ कहा—“आस्था पर केस नहीं चल सकता, हमारी सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ है।”

‘आस्था का पर्व है, अपराध का नहीं’ — सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छठ पूजा श्रद्धा और परंपरा से जुड़ा पर्व है, अपराध से नहीं। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय न केवल पूजा पर रोक लगी, बल्कि श्रद्धालुओं को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़े। अब हालात बदल चुके हैं। इस बार छठ पूजा पहले से ज्यादा भव्य और सुरक्षित तरीके से मनाई जाएगी। सरकार ने यमुना के किनारों पर पूजा की पूरी अनुमति दे दी है।

यमुना घाटों पर 17 मॉडल छठ स्थल, सुरक्षा से रोशनी तक इंतज़ाम

सीएम गुप्ता ने बताया कि इस बार सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पल्ला से कालिंदी कुंज तक 17 मॉडल छठ घाटों को तैयार किया है। इन घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। ग्रीन पटाखों की अनुमति के साथ प्रदूषण को कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सीएम ने दावा किया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर काफी कम रहेगा और श्रद्धालु बिना किसी डर के छठ पूजा मना सकेंगे।

Read more-Z+ सुरक्षा में सेंध! राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles