Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीति'इनको सत्ता में रहने का हक नहीं है...' मुख्तार अंसारी की मौत...

‘इनको सत्ता में रहने का हक नहीं है…’ मुख्तार अंसारी की मौत के बाद Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

-

Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

योगी सरकार पर भड़की अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है,’हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातो में से किसी भी हालत में किसी बंधक या कैदी की मृत्यु होना न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा। थाने में बंद रहने के दौरान ,जेल के अंदर, आपसी झगड़े में,जेल के अंदर, बीमार होने पर न्यायालय ले जाते समय, अस्पताल ले जाते समय, अस्पताल में इलाज के दौरान, झूठी मुठभेड़ दिखा कर, झूठी आत्महत्या दिखाकर ,किसी दुर्घटना में हताहत दिखा कर ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपना आती है वह पूरी तरह गैर कानूनी है। जो हुकूमत जिंदगी के हिफाजत ना कर पाए उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उत्तर प्रदेश ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, यह यूपी में कानून व्यवस्था का शून्य काल है।’

अचानक कल रात को मुख्तार की बिगड़ी थी तबीयत

उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी की कल अचानक रात को तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी रोजा रख रहे थे जिसकी वजह से कमजोरी होने के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

Read More-क्या पति मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होंगी पत्नी अफशां अंसारी? काफी लंबे समय से चल रही है फरार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts