Saturday, July 27, 2024

घर के बाहर गोली चलने के दौरान कहां थे Salman Khan? मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर आज अचानक सुबह 5:00 बजे तो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई जिससे हड़कंप मच गया। बांद्रा से सलमान खान(Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। इस केस में बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है।

गोलियां चलने के दौरान कहां थे सलमान खान?

जैसे ही फैंस को सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर मिली तो फैंस यह जानने के लिए बेताब हो गए कि उस‌ समय सलमान खान कहां थे जिस समय उनके घर के बाहर गोलियां चल रही थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उसे समय सलमान खान अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। वही इस मामले पर मुंबई के डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा,’आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस मामले पर डिप्टी सीएम ने दिया बयान

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा,’सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जांच पुलिस कर रही है इस पर अटकलें बाजी करना ठीक नहीं है।’ वहीं इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया था।

Read More-KKR के मैच से पहले कोलकाता में हुई शाहरुख खान की एंट्री, एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ दिखे एक्टर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles