Thursday, September 21, 2023

Chandrayaan 3: बेगम के लिए चांद पर पहुंच गए थे इस टीवी सीरियल के एक्टर, बिना रॉकेट के तोड़ लाए थे चांद का टुकड़ा

Yah Jadu Hai Jinka: आज शाम 6 बजकर 4 पर चंद्रयान-3 लैंडिंग करने जा रहा है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत इतिहास रचने की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है इस टीवी सीरियल में एक्टर पहले ही चांद पर बिना रॉकेट के पहुंच चुके हैं और अपनी बेगम के लिए चंदा मामा तोड़ लाए हैं। इस टीवी सीरियल का नाम यह जादू है जिन का है जिसमें अमन अपनी बेगम रोशनी के लिए चांद का टुकड़ा लेने के लिए चांद पर बिना रॉकेट के चले जाते हैं। टीवी शो क्रिटिविटी से भरे होते हैं इनमें कई ऐसी चीज दिखाई जाती है जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह जाते हैं।

रोशनी के लिए अमन तोड़ लाए थे चांद

‘ये जादू है जिन्न का’ टीवी सीरियल को काफी पसंद किया गया था। इस टीवी सीरियल में एक्ट्रेस आदिति शर्मा रोशनी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही थी। वह इस शो में शर्त रखती है कि जो कोई चांद का टुकड़ा जमीन पर तोड़ कर लाएगा उसी से वह शादी करेंगी और अमन अपनी जादू की ताकत को इस्तेमाल करता है और फिर चांद का टुकड़ा रोशनी के लिए ला देता है। इस शो में यह भी दिखाया गया है कि अमन रस्सी की मदद से चांद को नीचे की तरफ लाने की कोशिश करता है इसके बाद अमन अपनी कार से आकाश में जाता है और कार आकाश में ऐसे जाती है जैसे मानो रॉकेट पहुंच गया हो।

भारत रचना जा रहा इतिहास

आपको बता दे आज भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इस दिन का इंतजार सभी लोगों को काफी लंबे समय से था चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत इतिहास रचने की तरफ बढ़ रहा है चांद की तस्वीरें देखने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है तो मंदिरों में प्रार्थना की जा रही है चंद्रयान की सफलता में लोग जी जान से लगे हुए हैं।

Read More-19 साल बाद फिर से एक्स गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म करेंगे Akshay Kumar! मानी जाती थी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles