Wednesday, October 4, 2023

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा सनी देओल का गदर, तारा सिंह ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

Gadar 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म गदर की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। पूरे देश में गदर 2 फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 पिछले महीने 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। लेकिन सनी देओल की गदर 2 का क्रेज फैंस के दिमाग से नहीं कर रहा है। ग़दर 2 फिल्म ने 21वें दिन की कमाई में शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।

21वें दिन ऐसा रहा ग़दर 2 का कलेक्शन

ग़दर 2 फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। लेकिन ग़दर 2 फिल्म कमाई में कोई भी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। आपको बता दे की गदर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ग़दर 2 फिल्म ने 21 वे दिन की कमाई में साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन 5.95 करोड़ रूपए कमाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

अभी तक इतना रहा कलेक्शन

अगर हम फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ग़दर 2 फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान से पीछे चल रही है पठान ने साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई की है जिसके बाद ग़दर 2 फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। ग़दर 2 फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस 481.85 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Read More-नहीं चल रहा पूजा का जादू! Dream Girl 2 के कलेक्शन में आई गिरावट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles