Monday, December 4, 2023

‘हम अभी भी टच में है…’ Rashmika Mandanna के एक्स मंगेतर ने किया बड़ा खुलासा

Rakshit Shetty on Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रश्मिका मंदाना को आज पूरे देश में नेशनल क्रस कहा जाता है। नेशनल क्रश कहीं जाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदांना अपनी एक्टिंग के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। आपको बता दे की रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर ने एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर ने कही बड़ी बात

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान देते हुए कहा है कि ‘हम अभी भी एक दूसरे के टच में हैं। मैं और रश्मिका अभी भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। एक्टिंग करियर में रश्मिका मंदांना ने कई बड़े सपने सोचे थे जो अब वह पूरी कर रही हैं। जिसे देखकर मुझे बहुत ही ज्यादा कर महसूस हो रहा है कि रश्मिका मंदाना खूब ऊंचाइयों को छू रही हैं।’ आपको बता दे की रश्मिका मंडाना और रक्षित शेट्टी ने एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी। साल 2017 में रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने एक दूसरे के साथ सगाई करने के बाद शादी करने से मना कर दिया।

एनिमल में नजर आने वाली है रश्मिका

आपको बता दे कि साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाली है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। रश्मिका मंदांना एनिमल फिल्म के बाद साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 फिल्म में नजर आएगी।

Read More-परिणीति चोपड़ा के बाद अब Pooja Hegde करने जा रही शादी? किसको बनाएंगी अपना हमसफर?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles