Tuesday, October 3, 2023

‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री लेने जा रही रामानंद सागर की परपोती,बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बनाती है साक्षी चोपड़ा

Ramanand Sagar Granddaughter: बिग बॉस 17 जल्द शुरू होने जा रहा है हर कोई सोच रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म होने के बाद बिग बॉस 17 में किन सिलेब्स की एंट्री होगी। बिग बॉस सीजन 17 के लिए मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे का नाम सामने आया है। अब इसी बीच एक और नाम सामने आया है जिसे सुनकर फैंस भी काफी एक्साइटेड होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली और रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। नाम को सुनकर शो के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

शो में नजर आएंगी रामानंद सागर की परपोती

बोल्डनेस में ऊर्फी जावेद को भी टक्कर देने वाली साक्षी चोपड़ा बिग बॉस में एंट्री लेने जा रही हैं। रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा अपनी बोल्डनेस से अच्छे-अच्छे के दिलों को घायल कर देती हैं। साक्षी की मां मीनाक्षी सागर जानी-मानी प्रोड्यूसर है और उनके पिता एक फेमस ज्योतिषी हैं अगर साक्षी बिग बॉस 17 में जाती है तो देखना वाकई में काफी दिलचस्प होने वाला है कि शो में तहलका मचेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa)

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है साक्षी

साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर किया करती हैं। साक्षी चोपड़ा को दूसरी उर्फी जावेद कहा जाता है साक्षी चोपड़ा कैमरे के सामने अपनी बोलने के चक्कर में ट्रोल भी हो जाती हैं। बिग बॉस ओटीटी के किन कंटेंस्टेंट ने बिग बॉस 17 में जाने के लिए हां कह दिया यह देखना अभी बाकी है हालांकि साक्षी चोपड़ा को इस शो में देखकर फैंस भी काफी खुश होंगे।

Read More-बिन ब्याही मां बनी Ileana D’Cruz ने दिखाई बेटे की झलक! शेयर की तस्वीर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles