Saturday, July 27, 2024

अपने देश से दूर प्रियंका चोपड़ा कोई याद आए पुराने दिन! एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल कहीं जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत से दूर अपने पति निक जोनस और अपनी फैमिली के साथ लॉस एंजेलिस के एक आलीशान घर में रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थी जहां पर उन्होंने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन भी किए थे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपने पुराने दिन याद आए हैं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की किसी तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,’ये कैसे शुरू हुआ… कैसा चल रहा है। साल 2000 में मैं 17 साल की उम्र में ऐसे दिखावा करने की कोशिश कर रही थी जैसे मैं उस पल के लिए ही बनी हूं। साल 2000 में हैवी साड़ी और दो बॉबी पिन की मदद से मैंने अपने मिस वर्ल्ड के ताज को संभाला था। उस समय मेरा कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे कम हो रहा था‌। लेकिन मैंने अपनी साड़ी में लगे कुछ पिन की तरह ही अपने कॉन्फिडेंस को भी संभालकर रखा था।’ इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है प्रियंका

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 30 नवंबर 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका चोपड़ा नीमच 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस समय प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी पहचान बना ली है।

Read More-दिव्या भारती की मौत पर सालों बाद इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘ये बहुत मुश्किल था…’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles