Monday, October 2, 2023

अचानक लाइव काॅन्सर्ट के दौरान स्टेज पर गिरे Nick Jonas, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर फैंस को सताई चिंता

Nick Jonas Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रति निक जोनास एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो के सामने आते ही फैंस को चिंता सताने लगी है। दरअसल न्यू यॉर्क के यांकी स्टेडियम में जोनास ब्रदर्स का कॉन्सर्ट चल रहा था। तभी प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनास परफॉर्मेंस करते वक्त अचानक स्टेज पर गिर गए जिसका वीडियो देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है।

स्टेज पर गिरे प्रियंका के पति निक

ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया गया उसमें देखा जा सकता है कि निक जोनस व्हाइट शर्ट और येलो पैंट करने स्टेज पर परफॉर्मेंस कर रहे हैं। तभी अचानक निक जोनस स्टेज पर गिर जाते हैं फिर उठकर परफॉर्मेंस करने लगते हैं। हालांकि गिरने के तुरंत बाद निक जोनस ने खुद को संभालते हुए अपना परफॉर्मेंस जारी रखा। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा,” TMZ को कॉल करें… निक गिर गए।” इस वीडियो को देखकर फैंस निक जोनस के ठीक होने की दुआ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,‌”आज किसी की नौकरी जाएगी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “कोई सीरियस हादसा भी हो सकता था।”

पति को चीयर अप करने पहुंची थी प्रियंका

आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा इस काॅन्सर्ट में अपने पति निक जोनास को चीयर अप करने पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई दिखाई दे रही थी। प्रियंका अकेले नहीं बल्कि अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ इस कॉन्सर्ट में पहुंची थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गई और वहीं पर रहने लगी।

Read More-Video: कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार बल्ला लेकर मैदान पर उतरे Rishabh Pant, खेला मैच

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles