Saturday, December 2, 2023

बेहद वायलेंस है थलपती विजय की फिल्म, सामने आया Leo का फर्स्ट रिव्यू

Leo: साउथ के सुपरस्टार अभिनेता थलपति विजय ने साउथ इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देखकर आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस समय थलपति विजय के फैंस उनके आने वाली फिल्म लियो का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो का पहला रिव्यू सामने आ गया है। थलपति विजय की लियो के पहले रिव्यू को देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं।

सामने आया लियो का फर्स्ट रिव्यू

लियो फिल्म का पहला रिव्यू यूके में रखा गया था। लो फिल्म के पहले रिव्यू को देखकर लोग बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि पहले रिव्यू में फैंस को चेतावनी दी गई है कि कोशिश करें कि 18 से अधिक उम्र वाले ही इस फिल्म को देखें। क्योंकि थलपति विजय की फिल्म लियो बहुत ही वायलेंस वाली फिल्म है। लियो फिल्म के पहले रिव्यू पर डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट की तरफ से एक ट्वीट शेयर किया गया है। डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट इन ट्वीट करते हुए लिखा है कि “लियो बहुत ही अहिंशा और डिटेल्ड रक्तरंजित दृश्यों के साथ इंटेंस फिल्म है। इसमें हमारी अपेक्षा से भी ज्यादा ग्राफिक थे, यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। हालाँकि हमने लियो के लिए 15+ रेटिंग का लक्ष्य रखा था, BBFC ने इसे 18+ दिया, जिसका अर्थ है कि केवल 18 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोग ही इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इसमें 15-17 साल की उम्र के बीच के छात्र शामिल नहीं हैं।”

बहुत ही खतरनाक है लियो का ट्रेलर

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो में बहुत ही तगड़ा एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। थलपति विजय की फिल्म लियो 19 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में थलपती विजय लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। लियो फिल्म में बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले अभिनेता संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। 5 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। लियो फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Read More-रैली में फेमस अभिनेत्री के साथ एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, खुशबू सुंदर ने जड़ दिया था थप्पड़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles