Home मनोरंजन जन्मदिन के मौके पर महाकाल मंदिर पहुंचे Akshay Kumar, Shikhar Dhawan के...

जन्मदिन के मौके पर महाकाल मंदिर पहुंचे Akshay Kumar, Shikhar Dhawan के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे हैं।

0
Akshay Kumar

Akshay Kumar And Shikhar Dhawan In Mahakal: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज अक्षय कुमार 56 साल के पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस उनके जन्मदिन के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे हैं।

महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय और शिखर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षय कुमार भगवा रंग का गमछा डाल कर महाकाल के मंदिर में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी उनके आगे बैठे हुए देखे जा सकते हैं। शिखर धवन इस दौरान सफेद कलर का कुर्ता पजामा पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शिखर धवन और अक्षय कुमार दोनों भगवान महाकाल की भक्ति में लीन देखे जा सकते हैं।

भस्म आरती में शामिल हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए हैं। महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने भस्म आरती में भी भाग लिया है। शिखर धवन और अक्षय कुमार दोनों लोग महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। वहीं शिखर धवन भारतीय टीम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शिखर धवन इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

Read More-दूसरे दिन नहीं चला Shahrukh Khan का जलवा! फिर भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Jawan

Exit mobile version