Monday, December 4, 2023

परिणीति चोपड़ा के बाद अब Pooja Hegde करने जा रही शादी? किसको बनाएंगी अपना हमसफर?

Pooja Hegde Wedding Rumours: 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की है। राघव चड्ढा और परिणीति की शादी की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि अब इसी बीच एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। साउथ और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री पूजा हेगडे को लेकर एक दावा किया गया है कि एक्ट्रेस बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूजा हेगडे अभी हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में नजर आई थी इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

क्या क्रिकेटर के साथ रचाने जा रही है शादी?

अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा हेगडे मुंबई बेस्ट एक क्रिकेटर से शादी करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक पूजा हेगड़े की तरफ से कुछ भी बयान सामने नहीं आया है ना ही ऑफिशियल कंफर्मेशन हुआ है। इससे पहले भी पूजा हेगड़े का नाम कई क्रिकेटरों के साथ जोड़ा जा चुका है। एक रिपोर्ट का दावा किया गया था की पूजा हेगड़े कर्नाटक के क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है नाम

इतना ही नहीं पूजा हेगड़े का नाम बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है। और जब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई तो इस दौरान उनका नाम पूजा हेगड़े के साथ जोड़ा जाने लगा कहा जाता था। इन दोनों की डेटिंग की अफवाहें काफी सुर्खियों में आ गई थी। इन खबरों को हवा तब मिल गई जब एक्टर पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में पूजा हेगडे ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।

Read More-कॉमेडी शो में ठहाके लगाने के लिए कितने रूपए चार्ज करती हैं Archana Puran? फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles