Monday, December 4, 2023

मां बनी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर दिया बेटी को जन्म, पहली तस्वीर शेयर कर नाम का किया खुलासा

Swara Bhaskar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फैंस को एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ शेयर की है। स्वरा भास्कर मां बन चुकी है उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

स्वरा ने दी बेटी को जन्म

फेमस अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति फहाद अहमद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों में उनकी बेटी भी उनके साथ दिखाई दे रही है। तस्वीरों में स्वरा भास्कर ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी है। वहीं उनकी नन्ही परी ने पिंक कलर के कपड़े में लिपटी हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर अस्पताल की है जहां एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था फहाद अपनी नन्ही परी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

बेटी के नाम का किया खुलासा

स्वरा भास्कर ने इन तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”एक प्रार्थना सुनी गई ,एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ… आभारी और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद.. ये एक बिल्कुल नई दुनिया है..”आपको बता दे स्वरा भास्कर ने पहले कोर्ट मैरिज की थी फिर पूरे रीति रिवाज के साथ इसी साल मार्च में शादी की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हुई थी।

Read More-बहन परिणीति की शादी में क्यों नहीं शामिल हुई प्रियंका? खुलासा करते हुए मां मधु चोपड़ा ने कही दो टूक बात

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles