Pakistan Transgender: पाकिस्तान में ज्यादातर शादी विवाह जैसी खुशियों में कीनन के डांस की महफिल का आयोजन किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि आयोजन में किन्नरों के साथ लोग गंदी हरकत और गलत फरमाइश कर देते हैं। अभी इसी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का बताया जा रहा है। एक शादी के मौके पर डांस की महफिल का आयोजन किया गया था इसी दौरान एक किन्नर पर शख्स ने गोली चला दी और जिससे उसकी मौत हो गई।
शख्स ने चला दी किन्नर पर गोली
एक शादी के मौके पर डांस की महफिल का आयोजन किया गया था इसमें जैबी मलिक नाम की किन्नर डांसर के तौर पर आई थी। जिस समय महफिल सजी हुई थी इस दौरान एक नौजवान किन्नर के पास आया और उसे किसी गलत चीज की फरमाइश करने लगा। लेकिन जैबी ने उसको इग्नोर कर दिया। बताया जाता है कि जैबी मलिक के पास आने वाले आरोपी ने जैबी से उसका मोबाइल फोन मांगा था लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया और कहा कि महफिल के बाद बात करते हैं।
گزشتہ روز کے پی کے میں ڈانس کے دوران خواجہ سرا کو منہ میں گولیاں مار کر قتل کردیا گیا pic.twitter.com/0D9ZBYXkYz
— M Aijaz Talhari (@m_talhari) June 14, 2025
घटना का वीडियो आया सामने
तभी उस शख्स ने भरी महफिल में है किन्नर पर गोली चला दी और उसकी मौत हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैबी लोगों के बीच उदित नारायण और अलका याग्निक के गाने पर डांस करती हुईनजर आ रही। इसी दौरान सभी लोग जैबी को देख रहे थे और अचानक आरोपी आता है उस पर फायर कर देता है उसके बाद तुरंत ही वह दूसरी गोली भी जैबी को मार देता है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
Read More-पहले मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज फिर कर दी डिलीट, कुलदीप यादव के फैसले से फैंस हैरान