Thursday, March 12, 2026
Homeदेशस्कूल में बिंदी लगाकर गई छात्रा की टीचर ने कर दी पिटाई,...

स्कूल में बिंदी लगाकर गई छात्रा की टीचर ने कर दी पिटाई, आहत होकर लड़की ने उठाया बड़ा कदम

हालांकि पुलिस अभी तक इस आत्महत्या की वजह बताने से बच रही है। वहीं एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूश ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना की वजह बताई है।

-

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद क्षेत्र से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां पर एक लड़की को बिंदी लगाना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा ने स्कूल में हुई मारपीट से आहत होकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि पुलिस अभी तक इस आत्महत्या की वजह बताने से बच रही है। वहीं एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना की वजह बताई है।

स्कूल में बिंदी लगाकर जाने से हुई पिटाई

अध्यक्ष प्रियंक ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि, बिंदी पहनकर स्कूल जाने पर पिटाई के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है। हम ने फिलहाल इस पूरी घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही हम अपनी टीम को धनबाद के लिए भेज रहे हैं। वहीं झारखंड के धनबाद स्थित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी का कहना है कि, घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

यूनिफॉर्म से मिला सुसाइड नोट

वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिंदी देखकर शिक्षिका सिंधु बुरी तरह नाराज हो गई। जब प्रार्थना हो रही थी तो शिक्षिका ने छात्रा से बिंदी लगाने का कारण पूछा तो छात्रों ने उल्टा सीधा जवाब दिया जिस पर शिक्षिका ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद छात्रा घर आई और उसने आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Read More-सचिन का प्यार या फिर कोई साजिश? इन 5 बड़े सवालों के घेरे में आ रही पाकिस्तानी ‘सीमा हैदर’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts