Wednesday, October 4, 2023

‘जीवन धन्य हो गया…’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

PM Modi On Chandrayaan 3: आज भारत देश का सपना पूरा हो गया। बुधवार 23 अगस्त को भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा हुआ है।अब इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए यह गर्व का पल है।

जीवन धन्य हो गया: पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,”जीवन धन्य हो गया है। यह क्षण जीत के पथ पर चलने का है। यह पल 140 करोड़ धड़कनों का है। मैं चंद्रयान-3 की टीम और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। साइंटिस्ट के परिश्रम से हम उसे दक्षिण ध्रुव पर पहुंच गए जहां पर कोई नहीं पहुंच पाया। आज सारे मिथक बदल जाएंगे हम धरती को मां कहते हैं और चांद को मामा कहते हैं। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के है।”

भारत ने रच डाला इतिहास

चांद पर भारत के पहुंचने से पहले अमेरिका,चीन,रूस पहुंच चुके हैं आज भारत ने भी इतिहास रच डाला है। चंद्रयान-3 एक ऐसे हिस्से पर पहुंचा है जहां पर अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Read More-Chandrayaan 3: बेगम के लिए चांद पर पहुंच गए थे इस टीवी सीरियल के एक्टर, बिना रॉकेट के तोड़ लाए थे चांद का टुकड़ा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles