Home दुनिया पाकिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, चार बच्चों की मौत, 38...

पाकिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, चार बच्चों की मौत, 38 घायल

बलूचिस्तान के खुजदार में हुए हमले में चार बच्चों की मौत हो गई और वही कई अनय घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पताल के लिए भेजा गया है।

0
Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई है और 38 बच्चे घायल हैं। यह हमला आत्मघाती था। इस बार आतंकियों ने स्कूल बस को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान के खुजदार में हुए हमले में चार बच्चों की मौत हो गई और वही कई अनय घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पताल के लिए भेजा गया है।

पाकिस्तान के गृहमंत्री ने की हमले की कड़ी निंदा

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। दुश्मनों ने मासूम बच्चों को शिकार बनाया है। यहां हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम हो जाएगी।” मिली जानकारी के अनुसार एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एक स्कूल बस को टारगेट किया। स्कूल बस जीरो पॉइंट के करीब थी।

आतंकियों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है पाकिस्तान

आपको बताते हैं पाकिस्तान को आतंक का गढ़ माना जाता है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादियों का इस्तेमाल करता है। अभी हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को मारा था। जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था। भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

इसे भी पढ़े-‘आप उसे पड़ोसी देश कहते हैं लेकिन…’, पाकिस्तान पर फूटा सुरेश ओबेरॉय का गुस्सा

Exit mobile version