HomeखेलIPL 2025 खेलने भारत वापस नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बोर्ड ने जारी...

IPL 2025 खेलने भारत वापस नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बोर्ड ने जारी ने किया बयान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे अब फिर से आईपीएल शुरू होने वाला है। आईपीएल के की माचो के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत वापस लौटने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा बयान जारी किया है।

-

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में कई विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए हैं आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी कई खिलाड़ी हैं लेकिन एक हफ्ते के लिए आईपीएल का टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया था जिस कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे अब फिर से आईपीएल शुरू होने वाला है। आईपीएल के की माचो के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत वापस लौटने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा बयान जारी किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

आईपीएल के टूर्नामेंट का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसके बाद अब सभी फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों को भारत लौटने को कहा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत लौटने पर सस्पेंस बना हुआ है। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के व्यक्तिगत निर्णय में उनका समर्थन करेगा कि वे भारत लौटना चाहते हैं या नहीं। टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं। हम सुरक्षा व्यवस्था और संरक्षा के संबंध में आस्ट्रेलियाई सरकार और बीसीसीआई के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।”

आईपीएल खेल रहे कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जेक फ्रेजर-मैकगर्क खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड और टिम डेविड आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।स्पेंसर जॉनसन कोलकाता टीम के लिए खेल रहे हैं इसके अलावा मिशेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह सभी टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में हैं।

Read More-टेस्ट करियर में ये सपना पूरा करना चाहते थे कोहली, लेकिन अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts