Saturday, March 14, 2026
Homeखेलएशिया कप का बड़ा ट्विस्ट: IND vs PAK मुकाबले पर UAE बोर्ड...

एशिया कप का बड़ा ट्विस्ट: IND vs PAK मुकाबले पर UAE बोर्ड ने उठाए सवाल, कहा- 100% गारंटी नहीं…

Asia Cup 2025 में IND vs PAK मैच पर UAE क्रिकेट बोर्ड का चौंकाने वाला बयान, कहा- 100% गारंटी नहीं। फैंस में बढ़ी अनिश्चितता और निराशा।

-

Ind vs Eng: 2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं माना जा रहा। शेड्यूल के अनुसार यह मैच 14 सितंबर को खेला जाना तय है। लेकिन इसी बीच UAE क्रिकेट बोर्ड का बयान सबको चौंकाने वाला रहा। बोर्ड ने साफ कहा है कि “100% गारंटी देना संभव नहीं है”। इस बयान के बाद मैच को लेकर एक बार फिर सस्पेंस गहराने लगा है।

सुरक्षा और पॉलिटिक्स पर चिंता

UAE क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में संकेत दिए हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कई तरह की चुनौतियाँ हैं। इनमें सबसे अहम है सुरक्षा इंतज़ाम और राजनीतिक माहौल। बोर्ड का कहना है कि क्रिकेट भले ही खेल हो, लेकिन जब बात भारत-पाक मैच की आती है तो हालात सामान्य मुकाबलों से कहीं ज्यादा जटिल हो जाते हैं। यही वजह है कि आखिरी समय तक भी अनिश्चितता बनी रह सकती है।

फैंस में निराशा और इंतज़ार

UAE बोर्ड के बयान के बाद भारतीय और पाकिस्तानी फैंस में निराशा का माहौल है। करोड़ों दर्शक इस मैच का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा ही रोमांचक रही है। हालांकि एशिया कप आयोजकों का कहना है कि फिलहाल मैच को लेकर किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। अब देखना होगा कि क्या 14 सितंबर को यह महामुकाबला खेला जाएगा या आखिरी समय पर कोई नया मोड़ सामने आएगा।

Read more-रिटायरमेंट पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले– “मुझसे किसी को कोई दिक्कत है क्या?”

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts