Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए शानदार शतक लगाया था। लेकिन पहले टेस्ट मैच में यह एसएससी जायसवाल अपने खराब फील्डिंग के कारण सुर्खियों में भी रहे थे। दूसरे टेस्ट मैच से पहले यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा फैसला हुआ है और यशस्वी जायसवाल की रिक्वेस्ट को बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।
मंजूर हुई यशस्वी की रिक्वेस्ट
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वापस लेने की मांग की थी। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे मंजूरी दे दी है। एमसीए के प्रेजिडेंट अजिंक्य नायक ने कहा “हमने जायसवाल की एनओसी आवेदन को वापस लेने की बात को स्वीकार कर ली है और वो आने वाले डोमेस्टिक सीजन में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।”
मुंबई छोड़ना चाहते थे यशस्वी
डोमेस्टिक क्रिकेट में युवा बल्लेबाजी यशस्वी जयसवाल मुंबई के लिए खेलते हैं लेकिन अप्रैल महीने में यशस्वी जायसवाल मुंबई को छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते थे। जिसके लिए जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र भी दे दिया था। लेकिन फिर मई महीने में जायसवाल ने इस फैसले से यू टर्न ले लिया। यशस्वी जायसवाल ने बताया कि गोवा टीम की तरफ से उन्हें कप्तानी का ऑफर दिया जा रहा था। लेकिन जायसवाल ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया।
Read More-दूसरे टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा
