Saturday, July 27, 2024

SA vs SL: भारत में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड कप का सर्वाधिक स्कोर

World Cup: भारत में होने वाले विश्व कप 2023 का चौथा मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ है। आपको बता दे की वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप के इतिहास का सर्वाधिक स्कोर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया सर्वाधिक स्कोर

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन पहले गेंदबाजी करना श्रीलंकाई टीम को भारी पड़ गया है क्योंकि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजो की धुनाई कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे विश्व कप 2023 में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। इसके साथ साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पहली बार लगे 3 शतक

विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी भी टीम के बल्लेबाजों ने एक पारी में तीन शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है। श्रीलंका के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 100 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रासी वान डर डुसेन ने भी 108 रनों की शतकीय की पारी खेली है। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी एडन मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है एडन मार्करम ने इस दौरान 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 106 रनों की पारी खेल कर आउट हो गए।

Read More-Ind vs Afg: रद्द हुआ Asian Games 2023 का फाइनल मैच, फिर भी भारत बना चैंपियन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles