Home खेल फाइनल मैच से पहले आपस में भिड़े रोहित और गिल! वीडियो देख...

फाइनल मैच से पहले आपस में भिड़े रोहित और गिल! वीडियो देख हैरान हुए फैंस

एशिया कप 2023 के फाइनल मैच को शुरू होने में सिर्फ कुछ ही देर बची है। लेकिन एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं।

0
Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भारतीय टीम का सामना दासुन शनाका के कप्तानी वाली टीम श्रीलंका से होगा। एशिया कप 2023 के फाइनल मैच को शुरू होने में सिर्फ कुछ ही देर बची है। लेकिन एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं।

आपस में भिड़े रोहित और गिल!

इस समय सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल रोहित शर्मा से कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा शुभमन गिल पर गुस्सा करते हुए कहते हैं कि पागल है क्या…। इस वीडियो में रोहित शर्मा और शुभमन एक लिफ्ट के पास दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

एशिया कप 2023 के टॉप स्कोरर हैं गिल

टीम इंडिया के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल एशिया कप 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2023 में कुल पांच मुकाबले खेले हैं। इन पांच मुकाबले में शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 275 रन बनाए हैं इसके साथ शुभमन गिल एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में शुभमन गिल शानदार शतक लगाया इस दौरान टीम इंडिया के ऊपर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 121 रनों की शानदार पारी खेली है।

Read More-Asia Cup 2023 के फाइनल में गदर मचाएंगे ये 2 खिलाड़ी! भारत को बना देंगे चैंपियन

Exit mobile version